13 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। इंटरसिटी होटल के पास से चोरी हुई यामाहा मोटरसाइकिल के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को साहिल सिंह निवासी इंटरसिटी होटल के पास, तोरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होटल इंटरसिटी के पास खड़ी उसकी यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 4051, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है, अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम चोरी गए वाहन और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान वाहन जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट निकाली हुई मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने वाहन चोरी का होना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की यामाहा मोटरसाइकिल सीजी 10 बीक्यू 4051, कीमत करीब 30 हजार रुपये, बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपी
पवन पटेल, पिता अश्वनी पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी तखतपुर पाठकपारा, वार्ड नंबर 06, तखतपुर।
शेख इरफान, पिता शेख कररूद्दीन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़े बेरला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली।
तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर भेज दिया है।
बरामदगी: यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 4051, अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये।
सीजी क्राइम रिपोर्टर✍️प्रधान संपादक
