12 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 12 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा का चिंगराजपारा स्थित सूर्या चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने भव्य एवं जोशीले अंदाज में स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा के सूर्या चौक पहुंचते ही अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पुष्पवर्षा एवं “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।


इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री फैज़ान अहमद, जिलाध्यक्ष श्री मुशर्रफ खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. उस्मान गनी, जिला मंत्री श्री यूनुस खान, जिला मंत्री श्रीमती रूबी मार्टिन, जिला मंत्री श्री ऐतशम खान (टीपू), गुरु ज्ञान सिंह वालिया, इरशान रज़ा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री साजिद खान, पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री शेख राजिक, सहबाज भाई, सीपत मंडल महामंत्री श्री शेख हिमायतुल्लाह, रतनपुर मंडल महामंत्री श्री रिहाना खान, पूर्वी मंडल महामंत्री श्री हाशिम भाई, जयरामनगर मंडल अध्यक्ष श्री अली मुर्तजा खान, मुस्तफा खान, शाहरुख खान, रुमान खान, कफीलुद्दीन, समीर खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का स्वागत करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।


उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” महज एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गौरव के साथ मनाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
