10 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जमानत के लिए एक लाख रुपये की मांग, रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी और तांत्रिक पूजा-पाठ के जरिए नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के मामले में तोरवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले थाना तोरवा के एक आपराधिक प्रकरण में चालान हो चुका है। इसी मामले में जमानत कराने को लेकर ओम बोले और उसके साथियों ने फरियादी से कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए एक लाख रुपये की मांग की।
आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि जमानत कराने में काफी पैसा खर्च हुआ है, इसलिए एक लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने तांत्रिक पूजा-पाठ कर फरियादी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा उन पर भगवान का प्रकोप पड़ने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
ओम बोले, पिता अरुण बोले, उम्र 23 वर्ष, दयालबंद, कोतवाली बिलासपुर
तरुण बजाज, पिता राजेश कुमार, उम्र 27 वर्ष, तोरवा
मोहम्मद इसरार, पिता शेख मकबूल, उम्र 22 वर्ष, सफेदखदान, तोरवा
ऋषिकेश कुमार, पिता राजेश कुमार, उम्र 28 वर्ष, जगमल चौक, तोरवा, बिलासपुर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 7 छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
