10 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। नाबालिग छात्रा का करीब दो महीने तक स्कूल आते-जाते पीछा करने और इशारेबाजी कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी का है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 8 अगस्त 2026 को मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि मोहल्ले में रहने वाला मनीष कंवर (26 वर्ष), पिता चंद्र कुमार, निवासी कुटीपारा मोपका, उनकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का पिछले लगभग दो महीने से स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था और इशारेबाजी कर उसे परेशान करता था।
नाबालिग से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 1139/26 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनीष कंवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को 9 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी: मनीष कंवर, पिता चंद्र कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुटीपारा मोपका।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
