09 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल. नर्मदा क्लब, वसंत विहार द्वारा 06 अगस्त 2026 को सावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण उत्सव के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाकर पारंपरिक सौहार्द और अपनत्व का संदेश दिया। साथ ही सुहाग सामग्री का वितरण भी किया गया। विभिन्न मनोरंजक खेलों के आयोजन ने कार्यक्रम में खूब उत्साह भरा।
गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आनंदमय बना दिया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और सावन पर्व का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व समूह की सचिव श्रीमती खुशी क्षत्रिय, उप सचिव श्रीमती मोना कामले, कोषाध्यक्ष श्रीमती बिन्नी कुर्रे तथा सांस्कृतिक सचिव श्रीमती करुणा साहू ने किया।
अंत में कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन ने महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, पारंपरिक संस्कृति और सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।
