06 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए चकरभाठा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 39 पाव देशी प्लेन शराब और 27.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिरैया और चकरभाठा बस्ती में अवैध रूप से बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर दोनों स्थानों पर घेराबंदी की गई।
कार्रवाई के दौरान श्याम उर्फ भोला जांगड़े (25 वर्ष) निवासी पिरैया के कब्जे से 27.5 लीटर महुआ शराब तथा केदार साहू (30 वर्ष) निवासी चकरभाठा बस्ती के पास से 39 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपी शराब रखने और बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
