06 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बेमेतरा। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे पांच स्थायी वारंटियों को आखिरकार बेरला पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना बेरला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 के अपराध क्रमांक 153/2021 में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट पर फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 395 एवं 120-बी के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेश यादव, नागेश्वर यादव उर्फ शाहूत, त्रयंक यादव उर्फ राजा, शेखर डहरिया उर्फ मॉन्टू तथा ठाकेंद्र यादव उर्फ बब्लू शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर जिले के धरसीवा क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से न्यायालय के स्थायी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर स्थायी वारंट की तामील कराई गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक संजय पाटिल सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
