06 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा 3 अगस्त को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की।

आयोजन का उद्देश्य महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाल जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। पूजा के दौरान रुद्राभिषेक, शिव पूजन एवं भजन-कीर्तन से पूरा शिवालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा, उत्साह एवं समर्पण के साथ आयोजन की जिम्मेदारियां निभाईं, जिसके सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे, बृहस्पति कश्यप, मौसमी राय, इंदू सिंह, बबीता यादव, बबीता मिश्रा, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, वंदना परिहार, नीति श्रीवास्तव, नागमणि राव, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, लक्ष्मी टंडन, राधा सिंह एवं ताराबाई गिरी सहित सभी महिलाओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसके बाद व्रतधारी महिलाओं ने अपना व्रत खोला। सभी ने भगवान शिव से महिला कल्याण समाज परिवार के साथ-साथ समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से वैदिक श्लोक—
“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥”
—का पाठ कर विश्व शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं समस्त प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की।
अंत में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी महिलाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
