02 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
रतनपुर। रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग पर ग्राम बांसाझाल स्थित मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पुलिया की मरम्मत एवं यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हालांकि, मार्ग को सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।
प्रशासन ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं।
छोटी गाड़ियों एवं छोटी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
रतनपुर → बांसाझाल घटना स्थल से पहले दाहिनी ओर मुड़कर → बारीडीह बस्ती → मुख्य मार्ग → गौरेला-पेंड्रा।
(यह मार्ग केवल छोटी गाड़ियों एवं छोटी बसों के लिए उपयुक्त है।)
अन्य वैकल्पिक मार्ग:• रतनपुर → शनिचरी चौक → जूना शहर → जोगीपुर चौक → अमाली → कंचनपुर → बेलगहना रोड।
• रतनपुर → कोटा → बेलगहना → पेंड्रा।
पुलिस एवं प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात सामान्य होने तक यात्रियों से धैर्य और सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
