01 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर(कुमार पोपटानी की खास खबरें)मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम परसापानी निवासी प्यारेलाल कुजूर ने 15 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई की रात ग्राम सक्तिबहरा से उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 X 2791 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत पर बेलगहना चौकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल सक्तिबहरा गांव में छिपाकर रखी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और सूरज साकत (30 वर्ष) तथा रामगोपाल मरकाम (29 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी सूरज साकत की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 31 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल तथा बेलगहना पुलिस के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
