01 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर(कुमार पोपटानी की खास खबरें)क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए नशाखोरों, अड्डेबाजों, मारपीट करने वालों और लंबे समय से फरार वारंटियों पर एक साथ शिकंजा कस दिया। ताबड़तोड़ कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। बीट आरक्षकों और पुलिस टीम ने चिन्हित स्थानों पर सघन जांच और निगरानी करते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 नशाखोर, 3 अड्डेबाज, 3 मारपीट के आरोपी तथा 3 फरार गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं न्यायालय से जारी वारंट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, नशाखोरी, अड्डेबाजी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
