31 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली वाराणसी से रायपुर के लिए निकले पावन मिट्टी कलश का बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा महामाया चौक में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और जयघोष के साथ पवित्र कलश का श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को “समरसता संकल्प अभियान” के रूप में मना रही है। इस अभियान के तहत 29 जुलाई से 20 फरवरी तक जिले सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता, जनजागरण और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पावन कलश के स्वागत के साथ ही बिलासपुर जिले में अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
अभियान के जिला संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मंदिरों में समरसता दीप अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान समाज में समानता, सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने संत रविदास जी के समता, मानवता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर एस. कुमार मनहर, अवधेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश सूर्या, प्रणव शर्मा समदरिया, घनश्याम रात्रे, महाराज सिंह नायक, कुंती मेहर, मोनू श्रीवास, पवन कश्यप, ओमप्रकाश पाण्डेय, रेखा पाण्डेय, संतोष मिश्रा, शीलू गोरख, भगवती साहू, विजय यादव, रमेश पटेल, दिनेश सिंह, धीरेन्द्र दुबे, अमित मिश्रा, प्रितेश सोनी, पुरुषोत्तम पटेल, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, अंकिता पाण्डेय, सोनम ध्रुव, सीता ठाकुर, अंकुर सिंह, राकेश वर्मा, वैभव टाह, राजेश तिवारी, शरद खैरवार सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
