13 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ और ‘प्रहार अभियान’ के तहत कोटा पुलिस ने सोमवार को साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया।
ग्राम नवागांव के हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की सलाह देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया।

इसके बाद कोटा के नाका चौक में आम नागरिकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहित कुमार सोनकर सहित कोटा पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
