07 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में खुलेआम हाथ में धारदार लोहे की छुरी लहराकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की छुरी भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत धमनी के अटल चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार छुरी लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिल सारथी (38 वर्ष), पिता दाऊ लाल सारथी, निवासी ग्राम चकरभाठा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे की छुरी बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
