20 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मोपका की होनहार छात्रा कु. आराध्या दुबे ने 5वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर आराध्या ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे मोपका क्षेत्र एवं बेलतरा विधानसभा का नाम गौरवान्वित किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने निज कार्यालय “सेवा सदन” में आराध्या से आत्मीय मुलाकात कर उसे शुभकामनाएं दीं तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि आराध्या जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

आराध्या की इस ऐतिहासिक सफलता पर आश्रय निष्ठा वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने आराध्या के माता-पिता एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आराध्या भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर बेलतरा विधानसभा, बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आराध्या निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, अपने सपनों को साकार करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे। उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास का संदेश है।
