11 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़। जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने पटाखों जैसी तेज आवाज निकाल रही एक बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई करते हुए चालक पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन शाम को वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
जांच के दौरान यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 UJ 4901 को रोका। निरीक्षण में पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी। पुलिस के अनुसार इस तरह के साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालक अवधेश कुमार श्रीवास के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(4) के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का जुर्माना वसूल किया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
