11 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” को बड़ी सफलता मिली है। महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 28 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने खुद को रायपुर का निवासी और ठेकेदार बताते हुए विवाह का वादा किया। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी लगातार उसके संपर्क में रहा और उसे कुडुमकेला स्थित किराए के मकान में अपने साथ रखकर वर्ष 2025 तक शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में आरोपी उसे छोड़कर चला गया। अप्रैल 2026 में जब वह दोबारा महिला के घर पहुंचा तो उसने पहले से शादीशुदा होने की बात कहते हुए विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।
महिला की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके सीतापुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
महिला थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले के पेटला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
महिला थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले के पेटला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
