11 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/बिल्हा
बिलासपुर। बिल्हा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना बिल्हा में दर्ज अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत चोरी के मामले की जांच की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर चोरी एवं नकबजनी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी।
जांच के दौरान पता चला कि प्रार्थी अनंत विजय कान्त के पत्थरखानभाठा स्थित घर में 9 मई 2026 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव (27 वर्ष) घटना के बाद लगातार ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी रजत यादव के साथ मिलकर घर से फ्रिज, गैस सिलेंडर, मिक्सी, इंडक्शन, कूलर, आलमारी, टीवी, बर्तन, 5 हजार रुपये नगद सहित अन्य घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि मामले में सह-आरोपी रजत यादव को पहले ही 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव के घर से एक प्लास्टिक कूलर और मिक्सी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
