05 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:कोटा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में बाउंसर की पुरानी रंजिश पर पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल जिम संचालक को सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में डाक्टरों ने जिम संचालक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर एएसपी मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी आकाश चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कोटा क्षेत्र के पथर्रा में रहने वाले निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर चलाते थे। गुरुवार को वे कोनी के रहने वाले हैं। किसी काम से अपने कोटा स्थित किराए के घर पर गए थे। रात को पथर्रा गांव में रहने वाले एक युवक से उनका पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान युवक ने उनकी आंखों में मिर्ची पावडर डालकर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस के अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब स्वजन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
चरित्र शंका पर हत्या की आशंका:मृतक निखिल गोस्वामी कोनी के रहने वाले थे। वे कोटा में किराए के मकान में रहता था। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। युवक का कोटा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से मिलना जुलना था। बताया जाता है कि महिला के पति ने ही अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए युवक की आंख में मिर्ची पावडर डालकर भारी पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
