05 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। तभी पौधरोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनुसुइया जागेंद्र कश्यप, श्री मोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा के उद्यान अधीक्षक श्री राकेश सेंडर, श्री श्रवण साहू तथा श्री शिव कुमार भास्कर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।
