
बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस एवं एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और एक धारदार चाकू बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध एक्टिवा वाहन से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने 20 मई 2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया टी4एक्स मोबाइल (कीमत लगभग 6 हजार रुपये), घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में शुभम यादव सहित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
