
बिलासपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बेटी से विवाह की बात को लेकर हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 01 जून 2026 को मोहितदास मानिकपुरी पर आरोपी शाहिल मरावी पिता विजय मरावी ने अपनी पुत्री से विवाह करने की बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन भागते समय वह स्वयं गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई।
पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
