16 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 स्थायी वारंट और 08 गिरफ्तारी वारंट तामील किए हैं। लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 02 स्थायी वारंट और 08 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए गए। गिरफ्तार सभी वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने 06 अन्य गिरफ्तारी वारंटियों की भी तलाश की। जांच में पता चला कि वे वर्तमान में विभिन्न जेलों में निरुद्ध हैं, जिसके चलते उनके संबंध में गिरफ्तारी वारंट अदम तामील किए गए।
सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध तामील सुनिश्चित किया जा सके और जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
