23 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर
बिलासपुर:सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम जोन क्रमांक-04 में कार्यरत महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान दो युवकों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, बांह और कपड़े पकड़कर खींचा तथा डराने-धमकाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, बंधवापारा हेनूनगर निवासी आरती मोधरिया (26 वर्ष) 22 मई की सुबह करीब 8 बजे अमेरी के जयस्तंभ चौक के पास सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अमेरी निवासी टिबली और उसका एक साथी वहां पहुंचे और महिला से अभद्र भाषा में बात करने लगे।

विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर महिला का हाथ और कपड़े पकड़कर खींचा तथा अश्लील टिप्पणियां कीं।
महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति और सुपरवाइजर को पूरी जानकारी दी तथा सकरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी टिबली और उसके साथी के खिलाफ धारा 74, 296 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,,,
दिनदहाड़े ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विवेचना जारी है।
