
23 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर: “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” भावना को साकार करते हुए न्यायधानी ऑटो रीसेलर्स संघ ने समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए सर्व समाज की सेवा हेतु एक निःशुल्क शव वाहन समर्पित किया है। शुक्रवार 22 मई 2026 को प्रातः 11:30 बजे बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के करकमलों द्वारा शव वाहन का लोकार्पण किया गया।

यह पहल न्यायधानी ऑटो रीसेलर्स संघ के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व और सामाजिक सरोकार की सोच का परिणाम मानी जा रही है। संघ द्वारा उपलब्ध कराया गया यह शव वाहन जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में सहारा बनेगा, जिससे अंतिम संस्कार संबंधी व्यवस्थाओं में आर्थिक और संसाधन संबंधी परेशानियों का सामना कम करना पड़ेगा।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि मानवता, सामाजिक दायित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शव वाहन को बिलासपुर शहर के सर्व समाज की सेवा के लिए समर्पित किया गया है, ताकि किसी भी जरूरतमंद परिवार को अंतिम यात्रा के दौरान संसाधनों के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े।

संघ अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि न्यायधानी ऑटो रीसेलर्स संघ का उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संघ जनसेवा और मानवता से जुड़े सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा कार्य जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के मूल मंत्र के साथ संघ ने यह संदेश दिया है कि किसी भी संस्था की असली पहचान उसकी सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से होती है।
इस अवसर पर न्यायधानी ऑटो रीसेलर्स संघ के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, सचिव आनंद गुप्ता, अभिषेक सुल्तानिया, अविनाश प्रसाद, संतोष निषाद, संदीप भोसले, संजीव सिंह ठाकुर, शशि भाई, अब्दुल हलीम खान, शारीक भाई, प्रदीप कैवर्त, दिलीप कैवर्त, अंकित उपाध्याय, संजय अग्रवाल, आशीष साहू, संजू भाई, बजरंग सिंह राजपूत, मनीष भाई एवं सुशील पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शव वाहन हेतु संपर्क नंबर:
7000448669
9907663131
9300007780
9907462822
