23 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बिक्री के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 375/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुर्रे (33 वर्ष) निवासी गणेश नगर, सिरगिट्टी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी।
इसी दौरान 23 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब लेकर तारबाहर फाटक की ओर से गणेश नगर की तरफ बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झोपड़ापारा मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की।
जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल में काले रंग का बैग रखकर आते देखा।
तलाशी लेने पर बैग से 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3,200 रुपये कीमत की शराब तथा सीजी 10 बी वाय 4256 नंबर की लगभग 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
