
15 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर के युवा समाजसेवी अलीम अंसारी ने इस वर्ष अपना जन्मदिन अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाकर समाज के सामने मानवता और सेवा का उदाहरण पेश किया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अनाथ बच्चों, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और खाद्य सामग्री वितरित कर खुशियां बांटी।

भीषण गर्मी को देखते हुए अलीम अंसारी द्वारा राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए प्याऊ घर की शुरुआत भी की गई, जहां लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को गमछा एवं पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि अलीम अंसारी अपनी संस्था “अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन” के माध्यम से पिछले पांच वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा चुकी है।

अलीम अंसारी का मानना है कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी खुशी और सच्ची इंसानियत है। यही वजह है कि वे पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के बीच ही मनाते आ रहे हैं।

इस अवसर पर उनके सहयोगी शब्बीर सिद्दीकी, हसन अली, गुलाम मोईनुद्दीन, यूनुस रज़ा, शहजाद अंसारी सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
अलीम अंसारी के इस प्रेरणादायक प्रयास की शहरभर में सराहना हो रही है। उनका यह संदेश लोगों को समाज सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति जागरूक और प्रेरित कर रहा है।
