
15 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शहर के तेलीपारा स्थित विनायक पैलेस में 15 और 16 मई को “कलाकृति एग्जीबिशन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कला, संस्कृति, फैशन और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार एग्जीबिशन में बेहतरीन डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और अनोखी कलाकृतियां लोगों के लिए खास आकर्षण रहेंगी।

कार्यक्रम में साड़ियों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन, लड़्डू गोपाल पोशाक, वेस्टर्न आउटफिट्स, हैंडमेड क्राफ्ट, होम डेकोर आइटम्स, फैशन ज्वेलरी और कई आकर्षक गिफ्ट आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।
इसके साथ ही टैरो कंसल्टेंसी की विशेष सुविधा भी लोगों को दी जाएगी।आयोजकों ने बताया कि खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये तक के विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना है।
“कलाकृति एग्जीबिशन” शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होगा, जहां शहरवासियों को शॉपिंग के साथ एक नया और यादगार अनुभव मिलेगा।
आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
