13 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/मल्हार/पचपेड़ी
बिलासपुर -जिले के पचपेड़ी मल्हार क्षेत्र में अतिरिक्त तहसीलदार के रोक आदेश के बावजूद कथित अवैध निर्माण जारी रखने का मामला सामने आया है। ग्राम पचपेड़ी जूनवानी निवासी जेतिया पति बहोरिक ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि खसरा नंबर 169/12 रकबा 0.073 हेक्टेयर पर सहोरिक, खोलहरा, लीला राम एवं नान्हा द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार मामले की शिकायत अतिरिक्त तहसीलदार पचपेड़ी न्यायालय में की गई थी, जहां से निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रोकने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की, जिससे वह अपनी जान बचाकर मौके से भागी। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
