बिलासपुर। शहर के मैग्नेटो मॉल के पास कुंदन पैलेस के सामने सड़क हादसे में एक अज्ञात युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवती होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BU 5157 के साथ सड़क पर गिरी हुई मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।

हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस युवती के नाम-पते और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
