बिलासपुर। धार्मिक आयोजन केवल आस्था और भक्ति तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में एकता, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करने का सशक्त माध्यम होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सार्वजनिक आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निरंतर होते रहने चाहिए। ये हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता के परिचायक हैं। यह बात प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम कलमीतार में आयोजित विशाल जगराता कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। माँ लक्ष्मी काली पूजन युवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य जगराता में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव एवं विनोद मरावी की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरी रात भक्तिमय माहौल बनाए रखा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ उपाध्याय, सरपंच रमेश शिकारी, सीलदहा सरपंच, पालके गुरुजी, कांग्रेस नेता आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव एवं सीताराम श्रीवास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कलमीतार आगमन पर आयोजन समिति के लव जायसवाल, कुछ जायसवाल, सत्तार खान, शिवा दास मानिकपुरी, महावीर निर्मलकर, प्रतीक शुक्ला, रामनाथ साहू, भागवत निर्मलकर, सोनू निर्मलकर, यशवंत विश्वकर्मा, जय प्रकाश गहवई एवं अन्य सदस्यों ने श्री त्रिलोक श्रीवास का बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमोद साहू, जुगनू कौशिक, सूरज धीवर, पार्थ किशन एवं दीपक दास मानिकपुरी सहित आसपास के रानीगांव, जंजीराडीह, भरदईयाडी, सालहेघोरी, सीलदाहा, रतनपुर, गोंडइया, लक्ष्मणपुर, पेनडरवा, ओखलाही, मोहतराई, चूमकुंवा सहित अंचल के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य जनसमागम में बदल दिया। देर रात तक चले इस जगराता कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
