बिलासपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
खनिज विभाग की टीम ने ग्राम इटवा-पाली में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं, 16 नवंबर को ग्राम पहँदा में भी अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए, जिन्हें पुलिस चौकी बेलगहना के सुपुर्द किया गया है।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
