12 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर चाकूबाजों, हथियार लेकर घूमने वालों और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 513 व्यक्तियों एवं प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को जेल भेजा गया।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 तथा धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 एवं आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं थाना तोरवा में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 तथा चाकूबाजी के 02 मामलों में कार्रवाई हुई।
थाना सरकंडा क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 एवं आर्म्स एक्ट के 15 प्रकरण दर्ज किए गए। थाना कोनी में धारा 151 के 01, थाना चकरभाठा में धारा 151 के 13 एवं आर्म्स एक्ट के 01, जबकि थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 03 एवं आर्म्स एक्ट के 04 मामलों में कार्रवाई की गई।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
