12 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:थाना सरकंडा अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योगेश देवांगन निवासी गुलाब नगर मोपका ने 04 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रोहित पटेल अपने एक साथी के साथ उसे मोपका चौक बुलाया। वहां आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मामले में चौकी मोपका पुलिस ने अपराध क्रमांक 13/26 के तहत धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी रोहित पटेल पिता तूलाराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी शिवम सिटी मोपका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
