12 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहरा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के किनारे एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी अनिकेश साहू (24 वर्ष), निवासी डीपूपारा, थाना तारबाहर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक जय सिंह ध्रुवे, आरक्षक राजेश श्रीवास एवं नुरूल कादिर की सराहनीय भूमिका रही।
