11 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तालापारा, मिनीबस्ती एवं मिशनगंज इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और शांति भंग करने जैसी घटनाओं में संलिप्त थे, जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
पकड़े गए आरोपियों के नाम एवं पता:–
- राज कुर्रे पिता विजय पाल कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबाहर बिलासपुर
- दीपक कोसले पिता छोटेलाल कोसले उम्र 35 वर्ष निवासी मंगला धुरीपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
- दक्ष इंगोले पिता स्व. गुलाबी इंगोले उम्र 18 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबाहर बिलासपुर
- सोनू सिंह राजपूत पिता अशोक राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी महर्षि यूनिवर्सिटी गेट के सामने मंगला बिलासपुर
- अमित जांगड़े उर्फ दादु पिता स्व. सुदामा जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी मिनीबस्ती बड़े जैतखंब के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
- विकास टंडन पिता दरबारी लाल टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी मिनीबस्ती बड़े जैतखंब के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
