11 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सरकंडा
बिलासपुर:पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच मामूली विवाद उस समय हिंसक झगड़े में बदल गया, जब खाना कम परोसने की बात को लेकर एक युवक ने अपने ही साथी पर हमला कर दिया। मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चूचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे अपने साथियों के साथ चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान सावन साव उर्फ पोल्टू पिता गणेश साव निवासी चूचुहियापारा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मना करने पर हरीश महिलांगे के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।
घटना की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज
