11 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़/पूंजीपथरा विशेष..
रायगढ़:एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी 22 वर्षीय संदीप बंजारे को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। प्रेम और शादी का लालच देकर आरोपी ने बालिका का लंबे समय तक शोषण किया था।
बालिका की शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2025 में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के एक प्लांट की लेबर कॉलोनी में आरोपी संदीप बंजारे (पिता: जगदीश बंजारे, निवासी: सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती; वर्तमान पता: तराईमाल, पूंजीपथरा) से उसका परिचय हुआ।
26 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद डरा-धमकाकर कई बार शोषण किया।
8 मई 2026 को कंपनी के नए लेबर क्वार्टर में शादी का बहाना बनाकर मिलने बुलाया। तभी परिजन पहुंचे और दोनों को देख लिया। 9 मई को थाने में शिकायत पर अपराध क्र. 103/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा व स्टाफ ने फौरन आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में अपराध कबूलने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
