10 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:लगातार बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिंधी समाज के द्वारा एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की गई। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, बिलासपुर एवं सेंट्रल सिंधी युवा विंग, बिलासपुर द्वारा शनिवार 9 मई 2026 को बृहस्पति बाजार में “दाना, सकोरा, कोटना एवं कपड़ा थैला निःशुल्क वितरण कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि गर्मी से जूझ रहे बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। आयोजन के माध्यम से सर्वसमाज को यह संदेश दिया गया कि हमारी छोटी-सी संवेदनशील पहल किसी जीव की जिंदगी बचा सकती है।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील भी की गई।

आयोजकों का कहना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, दुकान या मोहल्ले में पानी का सकोरा और दाना रखे, तो हजारों पशु-पक्षियों को राहत मिल सकती है।

सामाजिक संगठनों ने आम नागरिकों से इस अभियान में जुड़कर दया, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत से अध्यक्ष विनोद मेंघानी, सचिव कमल बजाज, कोषाध्यक्ष दयानंद तीर्थानी,रमेश लालवानी, श्याम हरियानी ,खुशाल वाधवानी, सुनील आहूजा, हीरा सिदारा
सेंट्रल सिंधी युवा विंग, बिलासपुर से अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी सचिव जय गुरनानी , कोषाध्यक्ष सुमित सचदेव ,सुनील लालवानी अजय भीमनानी, लखन नागदेव, नवीन रूपानी,कुमार पोपटानी राकेश वाधवानी आदि सेवा कार्य में उपस्थित थे
