10 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिंधी कॉलोनी
बिलासपुर:शहर की सिंधी कॉलोनी में देर रात तक संचालित हो रही “प्रभु चखना” दुकान और पान ठेले को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि दुकान संचालक कमल सोनवानी द्वारा देर रात 12 बजे के बाद तक दुकान खुली रखी जाती है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के आसपास देर रात तक शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। तेज आवाज में बातचीत, गाली-गलौज और हंगामे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई बार समझाइश देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

कॉलोनीवासियों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि देर रात तक खुलने वाली दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
