09 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष…..
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बबलू निषाद (29 वर्ष), निवासी कैदीमुड़ा वार्ड क्रमांक 30, थाना जूटमिल रायगढ़ को विभिन्न अंकों पर दांव लगवाते और सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लोगों से हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा खिलाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नीला डॉट पेन तथा नगदी 1,200 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक तरुण महिलाने एवं सुशील यादव की अहम भूमिका रही।
