08 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़/भूपदेवपुर विशेष…..
रायगढ़:थाना भूपदेवपुर पुलिस ने 16 वर्षीय लापता बालिका को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर आरोपी युवक त्रिलोचन चौहान (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
बालिका के पिता ने 4 मई को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल 2026 की रात उनकी पुत्री घर से लापता हो गई। परिजनों की तलाश नाकाम रही तो अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू हुई।
अपराध दर्ज होने के अगले दिन थाना प्रभारी संजय नाग को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका खरसिया में देखी गई।
पुलिस टीम रवाना हुई, इसी दौरान बालिका घर लौट आई। महिला अधिकारी ने उसके कथन में आरोपी त्रिलोचन चौहान द्वारा शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर खरसिया ले जाने और 2-3 दिनों तक दुष्कर्म की बात सामने आई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 64 बीएनएस और 6 पोक्सो एक्ट जोड़ी गईं।
6 मई 2026 की शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपराध कबूलने पर घटना वाली मोटरसाइकिल जब्त की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग, महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक लखेश्वर मानसर और स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
