07 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिंधी कॉलोनी
बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की मासिक वरसी के अवसर पर महान कीर्तन दरबार एवं सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
इस अवसर पर कल्याण से आए भाई साहब श्री यंग मैन जी ने सत्संग एवं कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। वहीं बबल भाई साहब ने भी सत्संग कर गुरु महिमा का गुणगान किया। कीर्तन एवं सत्संग के दौरान पूरा दरबार भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
सत्संग कीर्तन के पश्चात दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विश्व शांति, मानव कल्याण एवं समाज में सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र पप्पू भाई, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक, नीलम लालवानी एवं रोशन सहित अन्य सेवादार एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
