बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार की ओर से 18 नवंबर की सुबह भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी आनंदपुर दरबार, वेयरहाउस रोड, मंदिर चौक और ओम नगर गोदड़ी धाम होते हुए पुनः दरबार पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया।

पूरे मार्ग में गुरु भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विभिन्न स्थानों एवं श्रद्धालुओं के घरों में विश्व शांति के लिए अरदास की। दरबार में पांच श्री जपजी साहिब का पाठ भी निरंतर जारी है। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभात फेरी में शामिल होने और पाठ में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी आनंदपुर दरबार, हेमू कालाणी चौक, देवकीनंदन चौक, सदर बाजार और गोल बाजार होते हुए जूना बिलासपुर में संपन्न होगी।

इस धार्मिक आयोजन में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी सहित सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, नंदलाल पोपटानी, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे।
