भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने संगठन के डिजिटल कामकाज को लेकर नई जिम्मेदारी तय की है। नरेंद्र सिंह छाबड़ा को जिला आईटी सेल प्रभारी और शहजाद अली को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने 18 नवंबर को नियुक्ति आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से यह दायित्व सौंपा है।

प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मखमूर इकबाल खान के मार्गदर्शन और भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल की अनुशंसा से हुई इस नियुक्ति के बाद अब छाबड़ा के कंधों पर संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और विचारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी होगी।

नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने विश्वास जताया कि नरेंद्र सिंह छाबड़ा संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आईटी सेल की गतिविधियों को गति देंगे।

इस नियुक्ति को ग्रामीण बिलासपुर में मोर्चा की डिजिटल गतिविधियों के विस्तार की दिशा में संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।
