07 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,
मामला रतनपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां पेंडरोवर निवासी आदिवासी युवक महेश सिंह की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, महेश सिंह अपनी पत्नी के लिए अस्पताल का सामान लेकर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हालत में उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।
जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि वरिष्ठ डॉक्टर की अनुपस्थिति में जूनियर डॉक्टरों ने जल्दबाजी में इलाज किया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
आदिवासी समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
परिजनों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
अब देखना होगा कि सिम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
