07 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज़…बिलासपुर
बिलासपुर। शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से देर रात तक संचालित “यश आल इन वन” चखना दुकान पर आखिरकार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संचालक महेश हर्जपाल को पकड़ लिया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान मौके पर दबिश देकर दुकान को चालू हालत में पाया और तत्काल कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, यह दुकान वर्षों से देर रात तक खुली रहती थी, जिसके कारण इलाके में असामाजिक गतिविधियों और शोर-शराबे की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

स्थानीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब जाकर पुलिस ने ठोस कदम उठाया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी महेश हर्जपाल के खिलाफ वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहेगी।
