06 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष……
रायगढ़ शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मुख्य सड़क पर खुलेआम धारदार तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से एक धारदार तलवार और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल चौहान (32 वर्ष), घनश्याम नायक (19 वर्ष) और सदानंद पटेल (26 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं और सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल बनाने में संलिप्त पाए गए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
