06 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष….
रायगढ़:कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 मई को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 3 मई को वह पति के साथ मायके सक्ती से रायगढ़ लौट रही थी। ग्राम बैसपाली के पास बाइक खराब होने पर दोनों पैदल वाहन ढकेलते हुए आ रहे थे। इसी दौरान कुसमुरा तालाब के पास महिला शौच के लिए गई, तभी कार (CG 13 AM 1892) से पहुंचे दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने पति से गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी।
पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपियों की मोबाइल से फोटो खींच ली और अगले दिन पुलिस को सौंपे, जिसके आधार पर कार्रवाई तेज हुई।
कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 75(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहचान के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी चैतन्य राणा (34) और उत्तरा कुमार श्रीवास (40), दोनों निवासी कुसमुरा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से ग्रे रंग की मारुति सुजुकी सेलेरियो कार, चाबी और आरसी जब्त की है।
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई।
