03 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/चकरभाठा
बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी प्लेन शराब (पाव) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 39,160 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10 AF 2559) से ट्रांसपोर्ट नगर सिरगिट्टी से चकरभाठा की ओर भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर बाइक की टंकी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी में 52 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 9.360 लीटर) बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू (25 वर्ष), निवासी अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05, थाना चकरभाठा बताया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 47 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
